पुजारियों ने रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें गंगाजल से नहलाया गया।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस अवसर पर मंदिर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें पंचामृत से रामलला का महाभिषेक भी शामिल है।
पुजारियों ने रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें गंगाजल से नहलाया गया। रामलला पीतांबरी वस्त्र पहनकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे, जिनकी बुनाई और कढ़ाई सोने-चांदी के तार से की गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर रामलला के अभिषेक के माध्यम से अपनी आस्था अर्पित की और रामलला की महाआरती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी और कहा कि राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा।
इस अवसर पर अयोध्या में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें भोजन, पेयजल और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में बड़े पैमाने पर उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो रामलला के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए आतुर हैं।