12 लोग गंभीर रूप से घायल
बरेली। उत्तर प्रदेश के नैनीताल हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज की एक बस और एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस भी शामिल है। इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा नैनीताल हाईवे पर जादोपुर गांव के पास हुआ। सुबह करीब साढ़े सात बजे एक दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। इसमें एक ट्रक और कुछ गाड़ियां पलट गई हैं। वाहनों की लंबी कतार एक दूसरे में टकराए हुए हैं।
सभी घायलों को श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनके स्वजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की है।
प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए एक टीम गठित की है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली है।
कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी से वाहन चलाएं और कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर वाहन चलाने से बचें।