रोहित शर्मा और जडेजा की मस्ती देखें वीडियो में
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की उत्सुकता क्रिकेट प्रेमियों के बीच देखते ही बन रही है। 19 फरवरी से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में फैंस के बीच सबसे ज्यादा क्रेज भारतीय टीम का दिख रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 20 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च हुई, जिसमें पाकिस्तान का नाम छपा हुआ दिख रहा है। याद दिला दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में मैच नहीं खेल रही है।
बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नई जर्सी के साथ फोटोशूट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। अर्शदीप सिंह ने खिलाड़ी को टोका कि ऑटोग्राफ देकर इतना थक गया कि स्माइली भी छोटी बना रहा है। वहीं, मोहम्मद शमी जोश दिखाते हुए फोटोशूट कराते हुए नजर आए। वीडियो में विराट कोहली भी झलक देखने को मिली, लेकिन उनका कोई मस्तीभरा क्षण कैद नहीं हुआ।
बता दें कि भारतीय टीम गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच खेलेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत की कोशिश 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने की होगी। इससे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।