रिपोर्ट : संतोष कुमार, अररिया। नव वर्ष और रामनवमी के अवसर पर खमगडा जमुआ राम-जानकी मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में नव वर्ष और रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और एक कोर कमेटी का गठन किया गया।
कोर कमेटी के सदस्यों की घोषणा की गई, जिसमें रूपेश आर्यन को अध्यक्ष, हर्षित झा और शतीष मंडल ,पुष्कर झा को उपाध्यक्ष, बोवा झा को कोषाध्यक्ष ।
रविन्द्र मंडल को मीडिया प्रभारी और जय कुमार को आयोजन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया। संतोष झा और शतीष को कार्य सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल 2025 को शनिवार को खमगडा जमुआ राम-जानकी मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
यह शोभा यात्रा नव वर्ष और रामनवमी के अवसर पर आयोजित की जा रही है और इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।