बारिश के भी आसार
रांची, [29-11-2024]। झारखंड में ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को सुबह और शाम के अलावा दिन के समय भी ठंड का अनुभव हो रहा है। तापमान में गिरावट के कारण लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बननेवाले लो प्रेशर एरिया के विगत तीन दिनों से बना हुआ था। वह अब चक्रवात में परिवर्तित हो गया है। चक्रवात का असर झारखंड पर भी पड़ने की आसार है। इस कारण यहां हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।
ठंड के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। खास कर जिन लोगों को अस्थमा या श्वांस से पीड़ित हैं, उन्हें अधिक समस्या हो रही है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के मौसम में ब्लडप्रेशर अचानक से घटने बढ़ने लगता है। ऐसे में ब्लडप्रेशर के मरीजों को ठंड से अनिवार्य तौर पर बचने और इसकी नियमित जांच की सलाह देते हैं। वहीं ठंड के मौसम में डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। साथ ही ठंड के मौसम में ब्रेन हैमरेज, हार्ट अटैक आदि का खतरा भी बढ़ जाता है।