तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना
झारखंड में एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा।
कल से नौ फरवरी के बीच गिरेगा तापमान और बढ़ जाएगी ठंड, झारखंड में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की है संभावना। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 5 फरवरी को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार तापमान में बदलाव होगा। राज्य में अगले 2 दिनों यानी 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 7, 8 और 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
इसके अलावा, 6 से 8 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। पलामू में भी मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट होगी।