ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच महाजंग
आज यानी 11 जून 2025 से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह इतिहास रचेगी।
पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे WTC साइकिल में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी तेज गेंदबाजी आक्रमण और बल्लेबाजी ने उन्हें दुनिया की सबसे मजबूत टेस्ट टीम बनाया है। स्टीव स्मिथ, जो इंग्लिश परिस्थितियों में हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का अच्छा रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में जाता है।
टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया है और अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनाई है। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम WTC Final 2025 जीत जाती है तो वह पहली बार ये खिताब जीतेगी।
दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह इतिहास रचेगी। ऑस्ट्रेलिया अगर जीतता है तो वह दुनिया की पहली टीम बन जाएगी, जो दो बार फाइनल मैच जीती। दक्षिण अफ्रीका अगर जीतता है तो वह पहली बार ये खिताब जीतेगा।
मैदान: लॉर्ड्स, लंदन
तारीख: 11-15 जून 2025
टीमें: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका
कप्तान:पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) और टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका)
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी और जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मारती है और इतिहास रचती है।