तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज बारिश का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है, आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली एनसीआर का मौसम करवट लेने वाला है।
आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार में भी कंपकंपी वाली ठंड जल्द ही शुरू होने वाली है। यूपी में आज भी मौसम शुष्क होने के आसार हैं। आज तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी के कई जिलों में आज घने कोहरे के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज सुबह कई इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज बारिश का अलर्ट आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 नवंबर को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अलर्ट है। 27 नवंबर की अगर बात करें तो 27 को तमिलनाडु, पुडुचेरी , कराईकल, केरल, माहे, यनम और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट है।
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी वहीं राजस्थान की अगर बात करें तो राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। राज्य के सभी हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं।
बीते कुछ दिनों से राज्य में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जयपुर भी सर्दी की चपेट में है। शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जयपुर में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।