महिला प्रीमियर लीग की तालिका में टॉप पर पहुंची
दिल्ली कैपिटल्स विमंस टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस विमंस टीम को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही दिल्ली टीम महिला प्रीमियर लीग की तालिका में टॉप पर आ गई है।
पहले गेंदबाजी करने वाली दिल्ली टीम ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया। जोनासेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन अहम विकेट लिए।
जवाब में दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 49 गेंद में अविजित 60 और शेफाली वर्मा ने 28 गेंद में 43 रन बनाकर दिल्ली को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने केवल 59 गेंद में 85 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 33 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मैग लेनिंग ने 60 रन की पारी खेलने के साथ ही इतिहास भी रच दिया। वह विमंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी को पीछे छोड़ दिया है।
मैग लेनिंग ने अपने करियर में अब तक 24 WPL मैच खेले हैं। इस दौरान 24 पारियों में उन्होंने 40.23 की औसत और 125.93 की स्ट्राइक रेट से 845 रन बनाए हैं। लीग में अब तक पेरी 8 अर्धशतक भी लगा चुकी हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 72 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ ही महिला प्रीमियर लीग की तालिका में एक नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स अब तालिका में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर खिसक गई है।