भारत की रैंकिंग में गिरावट, 85वें स्थान पर पहुंचा भारत, पाकिस्तान की रैंकिंग भी खराब।
दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी हो गई है। हेनले ग्लोबल हर साल इस लिस्ट को जारी करता है। इसमें रैंकिंग तय करने का फॉर्मूला यह रखा जाता है कि पासपोर्ट रखने वाला व्यक्ति कितने देशों में बिना वीजा जा सकता है।
इस लिस्ट में पाकिस्तान का बुरा हाल है। उसे यमन के साथ 103वां स्थान दिया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि यमन इस वक्त गृह युद्ध से जूझ रहा है। पाकिस्तान की रैंकिंग उत्तर कोरिया से भी खराब है।
भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है। भारत को इस बार 85वां स्थान मिला है। पिछली बार भारत 80वें स्थान पर था। भारतीय पासपोर्ट धारक 57 देशों में वीजा ऑन अराइवल या बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।
सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में सिंगापुर पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर जापान है। सिंगापुर का पासपोर्ट रखने वाले लोग दुनिया के 195 देशों में बिना वीजा या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के साथ जा सकते हैं।
हेनले ग्लोबल की रैंकिंग में शामिल अन्य देशों में जर्मनी और स्पेन तीसरे स्थान पर हैं। जबकि फिनलैंड, इटली और लक्जमबर्ग चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अमेरिका 38वें स्थान पर है, जबकि ब्रिटेन 41वें स्थान पर है।