ये दलाल भूमि संबंधित कार्यों के लिए लोगों से मोटी रकम वसूलते हैं।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में परिमार्जन और म्यूटेशन के नाम पर अवैध उगाही की जाती है। सरकारी काम करवाने के लिए लोगों को मोटी रकम चुकानी पड़ती है। पैसे देने के बाद भी लोगों का काम नहीं होता है।
नरपतगंज क्षेत्र में दलालों का वर्चस्व देखा जा रहा है। भूमि संबंधित अगर कोई काम चाहते हैं तो कर्मचारी के पास अनगिनत दलाल मौजूद रहते हैं। पहले आपको दलाल ही कार्य का शुल्क बताएंगे, उनके मुताबिक अगर रुपया दे दिया तो आपका काम आसान हो जाएगा। अन्यथा आप प्रखंड व अंचल मुख्यालय का चक्कर लगाते रहें।
VRबजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने इस मामले में चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकारी पंजी में सरकार के कर्मियों द्वारा ही लेखा-जोखा के रिकॉर्ड में की गई गड़बड़ी का सुधार करने के नाम पर उल्टे पीड़ित से ही मोटी रकम दलाल के माध्यम से ली जाती है।
बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।