डॉ. सिंह के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें सच्चा देशभक्त और समर्पित लोकसेवक बताया है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरी दुनिया में शोक की लहर है। उनके निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। रूस और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों ने उनके निधन पर दुख जताया। अफगानिस्तान ने कहा कि भारत ने अपना शानदार बेटा खो दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत और अमेरिका के बीच आज जैसा रिश्ता है, वह मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था। बाइडेन ने मनमोहन सिंह को सच्चा देशभक्त और समर्पित लोकसेवक बताया है।
विदेशी मीडिया ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने लिखा है कि उनका पहला कार्यकाल कर्ज माफी, मनरेगा और आरटीआई के लिए जाना जाता है।
अमेरिकी अखबार ब्लूमबर्ग ने लिखा है कि उनकी कहानी लोगों में आत्मविश्वास भर देती हैष उन्होंने साबित किया कि शिक्षा, कड़ी मेहनत से हमारी जिंदगी हमारे माता-पिता की जिंदगी से बेहतर हो सकती है।
डॉ. मनमोहन सिंह के मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम से काफी घनिष्ठ रिश्ते थे। इब्राहिम 1999 से 2004 तक जेल में बंद थे। उस वक्त मनमोहन सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। उनके निधन पर अनवर इब्राहिम ने भी दुख जताया है।