बिहार के सरकारी विद्यालयों में अब पढ़ाई के घंटे बढ़ेंगे। शिक्षा विभाग आंगनबाड़ी,
प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई समय सारणी तैयार कर रहा है। इस नई समय सारणी के तहत, प्रारंभिक विद्यालयों में छह घंटे, मध्य विद्यालयों में सवा सात घंटे और माध्यमिक विद्यालयों में आठ घंटे 35 मिनट की पढ़ाई होगी।
आंगनबाड़ी या प्री-स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होंगे।
प्रारंभिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालय सोमवार से शनिवार तक चलेंगे।
आंगनबाड़ी में बच्चे पूर्वाह्न 9:30 बजे आएंगे और डेढ़ बजे दिन उनकी छुट्टी होगी।
प्रारंभिक स्तर की कक्षाओं के लिए सुबह 9 बजे प्रार्थना सभा की अवधि तय प्रस्तावित है, तो इनमें अपराह्न तीन बजे छुट्टी होगी।
मध्य स्तर की कक्षाओं के लिए पूर्वाह्न 8:30 से 8:55 तक चेतना सत्र होगा।
माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सबेरे आठ से अपराह्न 4:35 बजे तक होगा।
आंगनबाड़ी या प्री-स्कूल की समय सारणी इस प्रकार होगी:
पूर्वाह्न 9:30 बजे से 9:50 तक: अनुशासन सत्र
पूर्वाह्न 9:50 से 10:35 तक: सर्किल टाइम, बातचीत, गीत और कविता
पूर्वाह्न 10:35 से 10:50 तक: स्नैक टाइम
पूर्वाह्न 10:50 से 11:35 तक: आर्ट, क्राफ्ट, खेलकूद एवं मुक्त खेल
पूर्वाह्न 11:35 से 12:20 तक: साक्षरता, भाषा एवं अंक ज्ञान
पूर्वाह्न 12:20 से 12:50 तक: भोजन टाइम
पूर्वाह्न 12:50 से 1:25 तक: कार्य गतिविधि
अपराह्न 1:25 से 1:30 तक: विद्यालय अवधि की समाप्ति
प्रारंभिक स्तर की कक्षाओं के लिए समय सारणी इस प्रकार होगी:
सुबह 9 बजे से 9:30 तक: प्रार्थना सभा
सुबह 9:30 से 10 बजे तक: मौखिक भाषा ज्ञान
सुबह 10 बजे से 10:30 तक: शब्दों की पहचान
सुबह 10:30 से 10:45 तक: स्नैक टाइम
सुबह 10:45 से 11:45 तक: गणित
सुबह 11:45 से 12:15 तक: कला एवं शिल्प
सुबह 12:15 से 12:45 तक: पढ़ना और लिखना
सुबह 12:45 से 1:30 तक: मध्यांतर
अपराह्न 1:30 से 2:30 तक: मौखिक भाषा एवं शब्दों की पहचान
अपराह्न 2:30 से 3 बजे तक: खेलकूद
मध्य स्तर की कक्षाओं के लिए समय सारणी इस प्रकार होगी:
पूर्वाह्न 8:30 से 8:55 तक: चेतना सत्र
पूर्वाह्न 9 बजे से 9:40 तक: पहली घंटी
पूर्वाह्न 9:45 से 10:25 तक: दूसरी घंटी
पूर्वाह्न 10:30 से 10:45 तक: स्नैक टाइम
पूर्वाह्न 10:50 से 11:30 तक: तीसरी घंटी
पूर्वाह्न 11:35 से 12:15 तक: चौथी घंटी
पूर्वाह्न 12:15 से 12:50 तक: लंच ब्रेक
अपराह्न 12:50 से 1:30 तक: पांचवीं घंटी
अपराह्न 1:35 से 2:15 तक: छठी घंटी
अपराह्न 2:20 से 3 बजे तक: सातवीं घंटी
अपराह्न 3:05 से 3:45 तक: आठवीं घंटी
माध्यमिक स्तर की कक्षाओं के लिए समय सारणी इस प्रकार होगी:
सुबह 8 बजे से 8:25 तक: चेतना सत्र