ब्यूरो रिपोर्ट, मार्गदर्शक न्यूज/अररिया, 06 नवम्बर 2024 : बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत कृषि वर्ष 2024-25 के पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग आज दिनांक 06.11.2024 को जिला पदाधिकारी अररिया श्री अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री अमित रंजन के निरीक्षण में फारबिसगंज अनुमंडल अन्तर्गत फारसिबगंज प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पोठिया के कृषक श्री प्रकाश झा के खेत में संपादित किया गया है।
फसल कटनी प्रयोग समसंभाविक विधि से 10X5 मी० क्षेत्र में सम्पन्न किया गया। जिसमें फॉरबिसगंज प्रखंड अंतर्गत पोठिया पंचायत में यह उपज 24.250 किलोग्राम प्राप्त हुआ। इस प्रकार पोठिया पंचायत (राजस्व ग्राम पोठिया) हेतु 48.5 क्विटल प्रति हेक्टेयर उपज दर आकलित किया गया।
इसी प्रकार अगले 10-12 दिनों में सभी 218 ग्राम पंचायतों में इस प्रकार की कटनी कर औसत उत्पादन की गणना विभागीय निदेश के आलोक में सम्पूर्ण जिला हेतु की जाएगी।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज सुश्री शैलजा पाण्डेय, जिला स्थापना उपसमाहर्त्ता अररिया मो० वसीम अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी अररिया श्री मनीष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अररिया श्री श्रीकान्त पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी अररिया श्री गौतम कुमार गौरव, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी फारबिसगंज श्री अमरनाथ गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।