जिसमें महिलाओं के लिए खास पिंक बसें चलेंगी।
ये बसें 20 से 25 किलोमीटर के एरिया को कवर करेंगी और सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी। इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और ड्राइवर, कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंस स्टाफ समेत सभी पदों पर महिला कर्मचारी ही होंगी।
भागलपुर परिवहन प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने बताया कि सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंक बस अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक भागलपुर पहुंचने की संभावना है। यह बस सिर्फ महिलाओं के लिए होगी। पिंक बसों की टाइमिंग क्या होगी? इसका परिचालन शहरी क्षेत्र में 20 से 25 किलोमीटर के अंदर किया जाएगा। सुबह 6:00 बजे से रात के 9:00 तक ही चलेगी। इसमें 22 सीटें होगी और यह सीएनजी होगी। इसको लेकर जल्द ही परिवहन प्रजामंडल की टीम जिला अधिकारी से मुलाकात करेंगी, ताकि पिंक बसें किन रूटों पर चले इस पर उनसे सहमति ली जाएगी।
पिंक बसों को कॉलेज, विश्वविद्यालय, कार्यालय क्षेत्र के अलावा नगर निगम क्षेत्र में महिला शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। यह बसें महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात का साधन प्रदान करेंगी।