मार्गदर्शक न्यूज, अररिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शहर के एसके रोड छुआपट्टी में विधायक जन संपर्क कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष रजत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी ने मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर बल दिया।विधायक ने कहा कि आगामी 17 सितंबर तक नगर में पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि 8800002024 पर मिस कॉल अधिक से अधिक लोग करें, जिससे भाजपा एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बने। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज झा ने भी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।