मार्गदर्शक न्यूज, अररिया। परिवार नियोजन का महत्व व इसके लिए उपलब्ध सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है। दो चरणों में संचालित इस अभियान की सफलता के लिए सोमवार को प्रचार वाहन सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन ने क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया। जिले के सभी प्रखंडों में अभियान के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से 09 सारथी रथ क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
सारथी रथ लोगों को परिवार नियोजन के महत्व व उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करेगा। सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि जिले में 02 से 30 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इसे अपनाने के लिए उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करना है।
अभियान के मुख्य बिंदु:
– दो चरणों में संचालित अभियान का पहला चरण दंपती संपर्क पखवारा के रूप में मनाया जायेगा।
– इस दौरान योग्य दंपतियों को अस्पताल में उपलब्ध परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी।
– 17 से 30 सितंबर तक संचालित परिवार नियोजन सेवा पखवारा के तहत इच्छुक दंपतियों को परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा।
– अभियान के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से इच्छुक दंपतियों को सहजता पूर्वक परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा।
– डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने बताया कि अभियान दो चरणों में संचालित किया जायेगा।
– साथ ही 17 सितंबर को पोलियो अभियान भी चलाया जाएगा।
– मौके पर डीआइओ डॉ मोइज, डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह, सीडीओ डॉ वाइके सिंह, डीवीबीडीसीओ राम कुमार, डीसीएम सौरव कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के संजय कुमार झा, यूनिसेफ के आदित्य कुमार, पीएसआइ इंडिया के सत्येंद्र नारायण, जिला टीबी समन्वयक दामोदर शर्मा, प्रसाद, रमन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। पल्स पोलियो अभियान: अररिया में 22 से 26 सितंबर तक संचालित होगा अभियान, 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
अररिया में पल्स पोलियो अभियान 22 से 26 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। भारत 2014 में पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का प्रसार जारी है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग पोलियो संबंधी मामलों के प्रति संवेदनशील है।
सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि पोलियो की दवा से बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।