दिल्ली NCR में तेज हवाएं चलेंगी
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही हवा में नमी के कारण कई जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देश के कई पूर्वी राज्यों सहित अन्य भागों में अगले 48 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश की संभावना है। बारिश का दौर 24-25 मार्च तक चलने की संभावना है। इसके अलावा, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी रांची के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 19 मार्च को कहीं कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।