रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाइपरसोनिक मिसाइल का उत्पादन शुरू करने का आदेश दिया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रूस पर सुरक्षा खतरों की स्थिति और प्रकृति के आधार पर हम युद्ध स्थितियों सहित इन परीक्षणों को जारी रखेंगे।
रूस ने लगभग तीन साल के संघर्ष में तैनात किए जा रहे हथियारों की एक बड़ी वृद्धि में गुरुवार तड़के यूक्रेन के शहर डीनिप्रो पर नई पीढ़ी की मिसाइल दागी। क्रेमलिन के मुखिया ने ऐसी मिसाइल के परीक्षण को हरी झंडी है जिसमें मिसाइल 10 मैक की गति से उड़ती है। ध्वनि की गति से 10 गुना, इसी तरह की मिसाइल के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए कहा है।
पुतिन ने दावा किया कि दुनिया के किसी अन्य देश के पास ऐसी मिसाइल तकनीक नहीं है। हालाँकि उन्होंने स्वीकार किया कि अन्य राज्य जल्द ही इन्हें विकसित करेंगे, उन्होंने कहा कि यह कल होगा, एक या दो साल बाद। लेकिन हमारे पास अभी यह प्रणाली है। यह महत्वपूर्ण है।
यूक्रेन ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को हमले में इस्तेमाल की गई रूसी मिसाइल 13,000 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति तक पहुंची थी। इसे लक्ष्य तक पहुंचने में महज 15 मिनट लगा था। उसने पहली बार इस नए हथियार का आकलन सार्वजनिक किया।
इधर, रूस की ओर नई बैलिस्टिक मिसाइलों की तैनाती के चलते युद्ध बढ़ने की आशंका गहरा गई है। इसके मद्देनजर यूक्रेन की संसद ने शुक्रवार को अपना सत्र रद कर दिया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस की ओर से 114 ड्रोन से हमला किया गया। इनमें से 64 को मार गिराया गया। जबकि रूस ने बताया कि यूक्रेन ने 46 रूसी नागरिकों को सौंप दिए। इन लोगों को गत अगस्त में यूक्रेनी सेना द्वारा रूस के कुर्स्क क्षेत्र के एक हिस्से पर कब्जा करने के बाद अपने साथ ले जाया गया था।
इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर हमले में इस्तेमाल की गई नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल पश्चिम के लिए चेतावनी थी। अगर वे यूक्रेन के समर्थन में किसी तरह की लापरवाह कार्रवाई करते हैं तो मास्को उन्हें करारा जवाब देगा