टाटा ग्रुप की एयरलाइन आज से इतिहास का हिस्सा बन जाएगी
नई दिल्ली, 12 नवंबर – टाटा ग्रुप की विस्तारा आज अपनी आखिरी उड़ान भरेगी और मंगलवार से इसका एयर इंडिया में मर्जर हो जाएगा। इस मर्जर के बाद, एयर इंडिया देश की इकलौती फुल सर्विस कैरियर रहेगी।
विस्तारा की शुरुआत 9 जनवरी 2015 से हुई थी और इसने एविएशन इंडस्ट्री में कई बड़े बदलावों की नींव रखी। इसने सात महीने में ही 5 लाख से ज्यादा ग्राहकों को हवाई यात्रा कराई थी।
टाटा ग्रुप ने विस्तारा को 2013 में शुरू किया था, लेकिन सरकार ने जब एयर इंडिया का निजीकरण करने का फैसला किया, तो टाटा ग्रुप ने उसे भी खरीद लिया। लेकिन, दो एयरलाइन का संचालन असहज करने वाला था, तो टाटा ग्रुप ने साल 2022 में विस्तारा का एयर इंडिया में मर्जर करने का फैसला किया।
इस मर्जर के बाद, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर एयर इंडिया का दबदबा बढ़ जाएगा। एयर इंडिया देश की पहली एयरलाइन थी, जिसकी शुरुआत 1932 में जेआरडी टाटा ने की थी।
विस्तारा के मर्जर के बाद, एयर इंडिया के पास 220 विमान होंगे और 70 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर सेवाएं प्रदान करेगी।