गणित में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 18 मार्च 2025 तक चलेंगी। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक कंडक्ट कराई जाएंगी।
दसवीं कक्षा के लिए मैथ्स विषय का पेपर 10 मार्च, 2024 को कराया जाएगा। अगर आप अगले साल गणित विषय का एग्जाम देने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे एग्जाम में सबसे बेहतर मार्क्स लाए जा सकें। आइए डालते हैं इन टिप्स पर एक नजर।
गणित में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए बेहद जरूरी है कि एक निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार तैयारी की जाए। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से एक रूटीन बनाएं और किस सेक्शन को कितना समय देना है और कठिन टॉपिक के लिए कितना अतिरिक्त समय बचाना है। इसकी भी एक रूपरेखा बनाकर पढ़ाई करें। इससे एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने में उन्हें मदद मिलेगी।
अगर आप गणित के किसी विशेष टॉपिक में कमजोर हैं तो आपको उस टॉपिक के लिए अतिरिक्त समय निकालना होगा। आप उस टॉपिक के लिए एक विशेष समय सारणी बना सकते हैं और उसे नियमित रूप से पढ़ सकते हैं। इससे आपको उस टॉपिक में सुधार करने में मदद मिलेगी।
गणित में रटने से कुछ नहीं होगा। आपको गणित के प्रत्येक टॉपिक को समझना होगा। आप गणित के प्रत्येक टॉपिक को समझने के लिए ऑनलाइन वीडियो ट्यूटोरियल, गणित की किताबें और गणित के शिक्षकों से मदद ले सकते हैं। इससे आपको गणित में बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।