जिला निबंधन कार्यालय कुटकृत मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जिला निबंधन कार्यालय, अररिया के अभिलेखागार में कुटरचना के मामले में नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 1960 के एक पुराने अभिलेख में छेड़छाड़ किए जाने को लेकर 15 दिसंबर 2025 को नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि केवाला संख्या 10272 से जुड़े अभिलेख में गलत तरीके से बदलाव किया गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनु, निवासी जोकीहाट थाना क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने जिला निबंधन कार्यालय के कुछ कर्मियों के साथ मिलकर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस की तेज और सटीक कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

