Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • New Delhi
  • News
  • Patna News
  • Purnea
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पूर्णिया में मंत्री का मेगा दौरा — भव्य स्वागत, एक्सपो में शिरकत और शिव मंदिर में पूजा
  • कमांडेंट शास्वत कुमार, कविता खान और खुर्शीद खान ने किया इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
  • अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
अररिया – DM ने किया भरगामा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

अररिया – DM ने किया भरगामा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

Bipul Karn by Bipul Karn
January 9, 2026
in Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp
https://margdarshaknews.in/wp-content/uploads/2026/01/1767802654819_Project.mp4

प्रेस विज्ञप्ति

अररिया, 07 जनवरी 2026

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा जिला मुख्यालय स्थित हरियाली मार्केट की भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित भूमि की सभी सीमाओं का गहन एवं बारीकी से अवलोकन किया तथा पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उक्त भूमि पर माननीय मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणा के तहत अटल कला भवन सहित सरकार की अन्य महत्वपूर्ण विकासात्मक योजनाओं को क्रियान्वित किए जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने भूमि की उपलब्धता, सीमांकन एवं वर्तमान भौतिक स्थिति की विस्तार से समीक्षा की, ताकि प्रस्तावित निर्माण कार्यों एवं नई योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अररिया को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र उक्त स्थल की समुचित, व्यवस्थित एवं स्थायी रूप से सफाई सुनिश्चित कराई जाए।

निरीक्षण के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति

अररिया, 07 जनवरी 2026

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा भरगामा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, एलएसबीए, मनरेगा, प्लांटेशन, डब्ल्यूपीयू तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी योजनाओं को पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचना चाहिए।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान पंजीकरण की प्रक्रिया, कार्य में संलग्न राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों एवं अन्य संबंधित कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने ‘फार्मर आईडी’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से प्रत्येक किसान को एकीकृत डिजिटल पहचान मिलेगी, जिससे सभी सरकारी योजनाओं तक किसानों की आसान, त्वरित एवं पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर e-KYC, एफआर एवं संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंजीकरण के पश्चात किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तों का सीधा लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ता ऋण, फसल बीमा के तहत त्वरित मुआवजा तथा बीज एवं खाद पर डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी जैसी सुविधाएं बिना बार-बार दस्तावेज देने की आवश्यकता के प्राप्त होंगी।

Share this on WhatsApp
Previous Post

अररिया – जिला पदाधिकारी ने किया पुलिस केंद्र, अररिया का निरीक्षण

Next Post

अररिया में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Next Post
अररिया में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अररिया में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist