खैरूगंज विद्यालय में विदाई-सह-सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित
अररिया। प्राथमिक विद्यालय खैरूगंज, बनगामा, अररिया में मंगलवार को विद्यालय अध्यापिका सुश्री गुंजा कुमारी सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुश्री सिंह का स्थानांतरण उनके गृह जिला पटना के पुनपुन प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सरैया में हुआ है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। वहीं, इसी विद्यालय में पूर्णिया जिले से स्थानांतरित होकर अपने गृह जिला अररिया आईं नई शिक्षिका आलिया नजाम का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम भावनाओं से भरा रहा, जिसमें विदाई का दुःख और स्वागत की खुशी दोनों ही झलकती रही। समारोह के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बीते पलों को याद करते हुए भावुक हो उठे।
इस अवसर पर शिक्षिकाएं सुमित्रा पासवान, इस्मत जहां, तान्या, मेसर जहां, नाजनी प्रवीन सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कलीमुद्दीन, सचिव तहजीदा खातून तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी ने दोनों शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

