Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • New Delhi
  • News
  • Patna News
  • Purnea
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पूर्णिया में मंत्री का मेगा दौरा — भव्य स्वागत, एक्सपो में शिरकत और शिव मंदिर में पूजा
  • कमांडेंट शास्वत कुमार, कविता खान और खुर्शीद खान ने किया इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
  • अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
अररिया -अररिया में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

अररिया -अररिया में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

अररिया -अररिया में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

Bipul Karn by Bipul Karn
January 22, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp
https://margdarshaknews.in/wp-content/uploads/2026/01/1769016680708_Project.mp4

अररिया में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ।

महिला एवं बाल विकास निगम, अररिया अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 20 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक जिले में निरंतर रूप से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत सोनापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा फॉरबिसगंज प्रखंड के सिमराहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित बालिकाओं, किशोरियों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती लोभा कुमारी ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस क्रम में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

इस अवसर पर बाल विवाह उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियाँ जैसे—सपून दौड़, पास द बॉल, पेंटिंग, क्विज, कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी, मेडल, पेंसिल बॉक्स, ज्योमेट्री बॉक्स, कलर सेट आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगोयुक्त टोपी एवं टी-शर्ट तथा अल्पाहार भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक की निगरानी में किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, अररिया के सभी कर्मी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Share this on WhatsApp
Previous Post

पटना : पटना में तीन दिन चलेगा राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन

Next Post

पटना-कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में टिकाऊ कृषि व पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Next Post
पटना-कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में टिकाऊ कृषि व पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

पटना-कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में टिकाऊ कृषि व पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist