Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • National News
  • National News
  • News
  • Patna News

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पटना में आयोजित शिक्षक जॉब मेले में ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी की प्रभावी भागीदारी
  • ‘मन की बात’ को बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति, बजट सत्र में उठेंगे क्षेत्रीय मुद्दे
  • के.पी. कॉलेज मुरलीगंज बना वैश्विक विज्ञान का मंच, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भविष्य की तकनीकों पर मंथन
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
धनगामा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ

धनगामा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ

Bipul Karn by Bipul Karn
February 7, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

संवाददाता — रुद्र किंकर, मार्गदर्शक न्यूज, कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के धनगामा (सौरगांव) गांव में श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा, मानस पाठ एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। यज्ञ के आरंभ होते ही संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। गांव की गलियों से लेकर यज्ञ स्थल तक श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस आयोजन की विशेषता यह है कि यज्ञ का संचालन किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि पूरे गांव के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति में शामिल 31 ग्रामीणों ने इसे सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है।
यज्ञ आयोजन की अगुवाई पूर्व प्रमुख शिवनारायण सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह एवं वर्तमान मुखिया चन्द्रकांत मंडल कर रहे हैं। इनके साथ उमेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह एवं कुंदन कुमार सिंह आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजन समिति की टीम में गजेन्द्र रवि, शिवशंकर रवि, संदीप मंडल, शिवशंकर मंडल, सुनील कुमार सिंह, मंटू रवि, शंकर रवि एवं संजय रवि विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। वहीं सतीश सिंह, देवब्रत सिंह, अभिमन्यु सिंह, जितेन्द्र सिंह एवं धमेन्द्र रवि आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
इसके अतिरिक्त बालकृष्ण राय, विनय राय, गंगालाल राय, फूलकुमार मंडल, वरुण कुमार, निरंजन राय, बाबूलाल मंडल, श्रीप्रकाश राय एवं पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से यह यज्ञ सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक बन गया है। समस्त ग्रामीण जनता तन-मन-धन से सहयोग कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
आयोजन समिति के अनुसार 11 फरवरी को हवन की पूर्णाहुति एवं विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन होगा। आयोजकों ने बताया कि आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए मार्ग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
वर्तमान में धनगामा गांव आस्था और श्रद्धा के रंग में सराबोर है। ग्रामीणों का सामूहिक सहयोग और उत्साह यह दर्शाता है कि यह यज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, परंपरा और एकजुटता का जीवंत उदाहरण बन चुका है।

Share this on WhatsApp
Previous Post

संविधान, सम्मान और राष्ट्रवाद का प्रतीक है प्रधानमंत्री का पद: डॉ. शकील सैफी

Next Post

के.पी. कॉलेज मुरलीगंज बना वैश्विक विज्ञान का मंच, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भविष्य की तकनीकों पर मंथन

Next Post
के.पी. कॉलेज मुरलीगंज बना वैश्विक विज्ञान का मंच, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भविष्य की तकनीकों पर मंथन

के.पी. कॉलेज मुरलीगंज बना वैश्विक विज्ञान का मंच, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भविष्य की तकनीकों पर मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist