Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • New Delhi
  • News
  • Patna News
  • Purnea
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पूर्णिया में मंत्री का मेगा दौरा — भव्य स्वागत, एक्सपो में शिरकत और शिव मंदिर में पूजा
  • कमांडेंट शास्वत कुमार, कविता खान और खुर्शीद खान ने किया इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
  • अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
अररिया – बसमतिया में ‘जनता के दरबार’ कार्यक्रम आयोजित, 90 मामलों पर सुनवाई; त्वरित निष्पादन के निर्देश

अररिया – बसमतिया में ‘जनता के दरबार’ कार्यक्रम आयोजित, 90 मामलों पर सुनवाई; त्वरित निष्पादन के निर्देश

Bipul Karn by Bipul Karn
February 11, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

मार्गदर्शक न्यूज, अररिया। नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री विनोद दूहन ने की। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित 40, राजस्व विभाग से 25, आईसीडीएस के 2, पंचायती राज विभाग के 3, एलएसबीए के 3, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के 8 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े 8 आवेदन शामिल रहे।सुनवाई के दौरान वार्ड संख्या 12 में अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की मांग, रसीद में नाम सुधार, फर्जी केवाला के आधार पर म्यूटेशन पर रोक तथा नए राशन कार्ड निर्गत करने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है, बल्कि योजनाओं की जमीनी हकीकत की भी जानकारी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this on WhatsApp
Previous Post

अररिया – महाशिवरात्रि मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुंदरनाथ धाम का किया संयुक्त निरीक्षण

Next Post

अररिया – सदर अस्पताल में जीविका ‘स्वास्थ्य सहायता केन्द्र’ बना सहारा, अब तक 26 हजार से अधिक मरीजों को मिली मदद

Next Post
अररिया – सदर अस्पताल में जीविका ‘स्वास्थ्य सहायता केन्द्र’ बना सहारा, अब तक 26 हजार से अधिक मरीजों को मिली मदद

अररिया - सदर अस्पताल में जीविका ‘स्वास्थ्य सहायता केन्द्र’ बना सहारा, अब तक 26 हजार से अधिक मरीजों को मिली मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist