Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • New Delhi
  • News
  • Patna News
  • Purnea
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पूर्णिया में मंत्री का मेगा दौरा — भव्य स्वागत, एक्सपो में शिरकत और शिव मंदिर में पूजा
  • कमांडेंट शास्वत कुमार, कविता खान और खुर्शीद खान ने किया इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
  • अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
नई दिल्ली – शकील सैफी की अगुवाई में दिल्ली पहुंचे फिल्मी सितारे, सांसद प्रणव प्रकाश चौधरी ने किया भव्य सम्मान

नई दिल्ली – शकील सैफी की अगुवाई में दिल्ली पहुंचे फिल्मी सितारे, सांसद प्रणव प्रकाश चौधरी ने किया भव्य सम्मान

Bipul Karn by Bipul Karn
February 11, 2026
in Bihar & Jharkhand News, Breaking News, New Delhi, News
0 0
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp
  • शकील सैफी की अगुवाई में दिल्ली पहुंचे फिल्मी सितारे, सांसद प्रणव प्रकाश चौधरी ने किया भव्य सम्मान
  • “ऑपरेशन सिंदूर” पर बन सकती है बड़ी फिल्म, आमना शरीफ और निक्की भगनानी ने दिए संकेत

रिपोर्ट: रुद्र किंकर, मार्गदर्शक न्यूज, नई दिल्ली |वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन जनाब हाजी डॉ. मो. शकील सैफी की अगुवाई में मायानगरी मुंबई से आए फिल्म और टीवी जगत के चर्चित चेहरे दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान से लोकसभा सांसद एवं वर्ल्ड पीस हार्मोनी के संरक्षक प्रणव प्रकाश चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद चौधरी ने सैफी सहित अभिनेत्री आमना शरीफ और फिल्म निर्माता निक्की भगनानी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा संविधान की पुस्तक भेंट कर भव्य सम्मान किया।
सांसद आवास पर मानो “तारे जमीन पर” उतर आए हों। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ, जिन्हें दर्शक कई सुपरहिट धारावाहिकों में देख चुके हैं, और बड़े फिल्मी परिवार से जुड़े निर्माता निक्की भगनानी की मौजूदगी ने मुलाकात को खास बना दिया। भगनानी, जो अब अपनी स्वतंत्र प्रोडक्शन कंपनी के जरिए फिल्में बना रहे हैं, ने संकेत दिया कि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे विषय पर भी एक बड़े प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। आने वाले समय में इस विषय पर फिल्म दर्शकों के सामने आ सकती है।
*सांसद ने बताया कलाकारों को प्रेरणास्रोत*
सांसद प्रणव प्रकाश चौधरी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कलाकार समाज के लिए रोल मॉडल होते हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी अहम है। उन्होंने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, महिला सशक्तिकरण, युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम हो रहा है और सभी को इस विकास यात्रा से जुड़ना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य युवाओं का है और उन्हें सशक्त बनाने के प्रयास जारी हैं। ऐसे में कला और सिनेमा से जुड़े लोगों का सकारात्मक योगदान देश को नई दिशा दे सकता है।
*आमना बोलीं—“मिला आशीर्वाद और प्यार”*
अभिनेत्री आमना शरीफ ने मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि सांसद ने उन्हें समय दिया, यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से संवाद कलाकारों को समाज और देश की अपेक्षाओं को समझने का अवसर देता है।
*निक्की भगनानी ने खोले बड़े प्रोजेक्ट्स के राज*
निर्माता निक्की भगनानी ने बताया कि उनकी हालिया फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पैन इंडिया ट्रेंड कर चुकी है। वहीं, उनकी अगली फिल्म “बदमिज़ गिल” (फैमिली ड्रामा-कॉमेडी) रिलीज की तैयारी में है, जिसमें वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना, परेश रावल और शिवा चड्ढा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए हर जॉनर—एक्शन, कॉमेडी और रोमांस—की फिल्में बनाई जाएं। “फिल्में सबसे सस्ता और प्रभावी मनोरंजन माध्यम हैं। लोग थिएटर से मुस्कुराते हुए निकलें, यही हमारी कोशिश रहती है,” उन्होंने कहा।
*सैफी का दमदार बयान*
वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन डॉ. मो. शकील सैफी ने सांसद प्रणव प्रकाश चौधरी को दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेता बताते हुए कहा कि वे केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि पूरे देश को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं।
सैफी ने कहा,
“प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए चौधरी समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और इसका लाभ अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों तक पहुंचा है।”
उन्होंने आगे कहा कि कला और सिनेमा समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। “यदि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे विषय पर फिल्म बनती है, तो वह देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करेगी। हमारा उद्देश्य सकारात्मक सोच को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।”
सैफी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व मिला है और इससे हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म जगत भी राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा।
*कला, राजनीति और शांति समाज का संगम*
इस मुलाकात को कला,शांति और जनसेवा के संगम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।
चर्चा यह भी है कि आने वाले समय में फिल्म जगत का एक बड़ा वर्ग सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर आधारित परियोजनाओं के साथ सामने आ सकता है। “ऑपरेशन सिंदूर” पर संभावित फिल्म को लेकर उत्सुकता पहले ही बढ़ने लगी है, जिससे यह मुलाकात और भी खास मानी जा रही है।

Share this on WhatsApp
Previous Post

पटना – विधानमंडल के समक्ष शिक्षकों का जोरदार धरना, वेतन-पेंशन भुगतान की मांग तेज

Next Post

सुपौल – छातापुर को मिली आधुनिक आतिथ्य की सौगात, ‘होटल बंधन’ का भव्य शुभारंभ

Next Post
सुपौल – छातापुर को मिली आधुनिक आतिथ्य की सौगात, ‘होटल बंधन’ का भव्य शुभारंभ

सुपौल - छातापुर को मिली आधुनिक आतिथ्य की सौगात, ‘होटल बंधन’ का भव्य शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist