Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • New Delhi
  • News
  • Patna News
  • Purnea
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पूर्णिया में मंत्री का मेगा दौरा — भव्य स्वागत, एक्सपो में शिरकत और शिव मंदिर में पूजा
  • कमांडेंट शास्वत कुमार, कविता खान और खुर्शीद खान ने किया इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
  • अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
सीतामढ़ी – फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में मेगा अभियान, 3174 केंद्रों पर 4,41,068 लोगों ने किया दवा सेवन

सीतामढ़ी – फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में मेगा अभियान, 3174 केंद्रों पर 4,41,068 लोगों ने किया दवा सेवन

Bipul Karn by Bipul Karn
February 11, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

मार्गदर्शक न्यूज, सीतामढ़ी, 11 फरवरी।  फाइलेरिया नियंत्रनार्थ संचालित “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” के तहत आज जिले में व्यापक स्तर पर मेगा अभियान चलाया गया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में जिले के 3174 आंगनवाड़ी केंद्रों पर दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष रूप से सुरसंड प्रखंड के बघारी पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा रीगा प्रखंड के सोनार गोट आंगनवाड़ी केंद्र से राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग एवं अद्यतन जानकारी साझा की गई। पूरे जिले में चलाए गए इस सघन अभियान के दौरान कुल 4,41,068 लोगों ने फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा का सेवन किया।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पूर्व में प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान दवा सेवन के साथ-साथ फाइलेरिया के लक्षण, बचाव एवं दवा सेवन की आवश्यकता के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया।
रीगा प्रखंड के सोनार गोट आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जेड जावेद, डीपीएम श्री असित रंजन एवं पीरामल फाउंडेशन से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मानस कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की गई। वहीं सुरसंड प्रखंड के बघारी पंचायत में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर के यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर के सिंह, जीविका डीपीएम, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक श्री प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड श्री रोहित कुमार एवं श्री दुर्गा प्रसाद तथा स्थानीय मुखिया श्री पद्मराज भारद्वाज उपस्थित रहे। दोनों केंद्रों से राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना को वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई तथा दवा सेवन की प्रगति साझा की गई।

अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों से स्वयं दवा खाने एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा सेवन कराने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोके जाने योग्य बीमारी है और सामूहिक दवा सेवन ही इसके उन्मूलन का प्रभावी उपाय है।
ज्ञात हो कि “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” 28 फरवरी 2026 तक जिले में जारी रहेगा। इस अवधि में घर-घर भ्रमण, केंद्र आधारित दवा वितरण तथा विशेष मॉनिटरिंग के माध्यम से अधिकतम आबादी तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं से अपील की है कि वे इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि सीतामढ़ी को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाया जा सके।
डा रवीन्द्र कुमार यादव ने सुरसंड एवं पुपरी प्रखंड का दौरा कर विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम का पर्यवेक्षण किया एवं संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक मे सभी प्रखंडों को आवश्यक निर्देश दिये। कल से आशा कार्यकर्त्ता घर घर जाकर दवा की खुराक खिलायेंगी।

Share this on WhatsApp
Previous Post

मधेपुरा – गौरवशाली विरासत से भविष्य गढ़ने का संकल्प, ठाकुर प्रसाद कॉलेज में परिचय-सह-सम्मान समारोह

Next Post

बेतिया – फाइलेरिया उन्मूलन हेतु मेगा कैंप का शुभारंभ – 8 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

Next Post
बेतिया – फाइलेरिया उन्मूलन हेतु मेगा कैंप का शुभारंभ – 8 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

बेतिया - फाइलेरिया उन्मूलन हेतु मेगा कैंप का शुभारंभ – 8 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist