- अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
- पूजा अर्चना के लिए भक्तों को नही हो परेशानी इसके लिए दर्जनों पुलिस बल थे मौजूद
- एसपी जितेंद्र कुमार ने मां काली व भोलेनाथ का नानु बाबा के साथ किया आरती
मार्गदर्शक न्यूज, अररिया। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में धुमधाम रहा। अहले सुबह से भक्तगण शिवालय पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे रहे थे।हर तरफ हर हर महादेव, ऊं नम: शिवाय से शिवालय गूंज उठे। बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। वही अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली पहुंचे। जहां मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का कामना किये।
जहां नानू बाबा ने एसपी को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिए। साथ ही हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक नानू बाबा के द्वार को भेट दिया। मां खड्गेश्वरी के साथ-साथ बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का पूजा- अर्चना किये।वही एसपी ने मां काली का पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा खड्श्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक व आरती किये। इस दौरान नानु बाबा साथ में रहे।जबकि मंदिर में पूजा करने आये भक्तों को परेशानी नहीं हो इसके लिए दर्जनों महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद थे।

