Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • New Delhi
  • News
  • Patna News
  • Purnea
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पूर्णिया में मंत्री का मेगा दौरा — भव्य स्वागत, एक्सपो में शिरकत और शिव मंदिर में पूजा
  • कमांडेंट शास्वत कुमार, कविता खान और खुर्शीद खान ने किया इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
  • अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
पूर्णिया के चूनापुर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, शिव परिवार मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

पूर्णिया के चूनापुर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, शिव परिवार मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

Bipul Karn by Bipul Karn
February 15, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News, Purnea
0 0
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

रिपोर्ट रुद्र किंकर, मार्गदर्शक न्यूज, पूर्णिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के चूनापुर गांव स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण सुभद्राधाम सार्वजनिक शिव परिवार मंदिर में पांच दिवसीय वैदिक महायज्ञ के साथ भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शिवलिंग सहित माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय महाराज, संतोषी माता, सरस्वती माता, हनुमान जी और भगवान परशुराम की प्रतिमाओं में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 11 फरवरी को अंग प्रायश्चित हवन से हुई। 12 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिरस से भर दिया। 13 फरवरी को देव स्नान और जलाधिवास, 14 फरवरी को गंधाधिवास, शय्याधिवास, चक्षु दान और नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण के दौरान गाजे-बाजे, भक्ति गीत और जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन वैदिक विधि-विधान के साथ अचल प्राण-प्रतिष्ठा एवं अमृत स्नान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मंदिर परिसर को विशेष रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह भव्य मंदिर अपनी स्थापत्य कला और भव्यता के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल बनेगा।
महायज्ञ का संचालन वैदिक आचार्य पं. चन्द्रनाथ मिश्र ‘लड्डू बाबू’ एवं पं. ताराकांत बनगांव के निर्देशन में किया गया। प्रतिदिन संध्या में भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का आर्थिक सहयोग और श्रमदान दोनों महत्वपूर्ण रहे। सामूहिक प्रयास से निर्मित यह मंदिर अब आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया है।

Share this on WhatsApp
Previous Post

नई दिल्ली में जन्मदिन पर खास संदेश, वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन ने दी दुआओं भरी शुभकामनाएँ

Next Post

अररिया के असलम बेग बने वर्ल्ड पीस हार्मनी के उपाध्यक्ष व बिहार प्रभारी

Next Post
अररिया के असलम बेग बने वर्ल्ड पीस हार्मनी के उपाध्यक्ष व बिहार प्रभारी

अररिया के असलम बेग बने वर्ल्ड पीस हार्मनी के उपाध्यक्ष व बिहार प्रभारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist