Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • New Delhi
  • News
  • Patna News
  • Purnea
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पूर्णिया में मंत्री का मेगा दौरा — भव्य स्वागत, एक्सपो में शिरकत और शिव मंदिर में पूजा
  • कमांडेंट शास्वत कुमार, कविता खान और खुर्शीद खान ने किया इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
  • अररिया एसपी ने मां खड्गेश्वरी व बाबा खड्गेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
मुंगेर विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बड़ी बैठक: 10.97 अरब का बजट पारित, 88 अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार

मुंगेर विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बड़ी बैठक: 10.97 अरब का बजट पारित, 88 अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार

Bipul Karn by Bipul Karn
February 15, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

रिपोर्ट: रुद्र किंकर, मार्गदर्शक न्यूज, मुंगेर, 12 फरवरी 2026। मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में गुरुवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार की अध्यक्षता में सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय मामलों से जुड़े 25 एजेंडों पर विस्तृत मंथन हुआ। इनमें से 24 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए, जबकि एक एजेंडा पर सहमति नहीं बन सकी।
कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने बताया कि 11 फरवरी को हुई वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को सिंडिकेट ने अनुमोदित कर दिया है। इसके तहत महाविद्यालयों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए कॉलेज मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाएगा। साथ ही 30 जनवरी को आयोजित अप्रूवल सीनियरिटी एवं पे-फिक्सेशन समिति तथा 6 फरवरी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों को भी हरी झंडी दे दी गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 10.97 अरब रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा शिक्षण कार्य की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से 88 अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार को मंजूरी दी गई। शैक्षणिक सुधार की दिशा में यूजी सेमेस्टर-4 में चार क्रेडिट इंटर्नशिप संबंधी नियम को भी स्वीकृत किया गया।
शोधार्थियों से जुड़े एजेंडा संख्या-19 पर निर्णय लेते हुए राजभवन के निर्देशानुसार यूजीसी रेगुलेशन-2016 लागू करने पर सहमति बनी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन फैसलों से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूती और संस्थागत विकास को नई गति मिलेगी।
बैठक में कुलाधिपति नामित सदस्य डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) महेश्वर मिश्रा, प्रॉक्टर डॉ. जयंंत कुमार, राज्य सरकार के नामित सदस्य ज्ञानचंद पटेल, भरत सिंह जोशी, देवानंद साहू, रामानंद मंडल और श्रीमती पूनम देवी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों के अध्यक्षों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई।
गहन विचार-विमर्श के बाद सिंडिकेट की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि लिए गए निर्णयों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सुदृढ़ होगी।

Share this on WhatsApp
Previous Post

शिवहर – हरनहिया में मेगा बूथ कैंप का आयोजन: ‘फाइलेरिया मुक्त शिवहर’ के लिए अधिकारियों ने खुद खिलाई दवा

Next Post

पूर्णिया से विकसित बिहार का रोडमैप पेश, सड़क–उद्योग पर फोकस

Next Post
पूर्णिया से विकसित बिहार का रोडमैप पेश, सड़क–उद्योग पर फोकस

पूर्णिया से विकसित बिहार का रोडमैप पेश, सड़क–उद्योग पर फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist