अररिया – श्रद्धा और उल्लास के साथ फ्यूचर शाइन कंप्यूटर सेंटर में हुई माँ सरस्वती की पूजा
फ्यूचर शाइन कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में दो दिवसीय सरस्वती पूजा का शुभारंभ
अररिया।
फ्यूचर शाइन कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, बिजली ऑफिस के सामने, ओमनगर, वार्ड संख्या 08, अररिया में शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की दो दिवसीय पूजा का आज विधिवत शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। पूजा के पहले दिन संस्थान परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
इस अवसर पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा की स्थापना कर फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों एवं सजावटी सामग्री से सुसज्जित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूजा में संस्थान के निदेशक शशि कुमार सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। निदेशक ने कहा कि सरस्वती पूजा विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन एवं संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर संस्थान के सीनियर छात्र सह व्यवस्थापक पवन राज तथा छात्र शुभम कुसुम, रोहन राज, राजा ऋषि, राजा कुमार, दुर्गेश कुमार, साक्षी आनंद, सिमरन कुमारी, रोहिणी कुमारी, ईशा राज, लकी कुमारी, संजना कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने पूरे श्रद्धा भाव एवं अनुशासन के साथ पूजा में सहभागिता निभाई।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि सरस्वती पूजा के दूसरे दिन विधि-विधान के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पूजा के पहले दिन का आयोजन शांत, पवित्र एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

