रिपोर्ट: राजीव रंजन (ब्यूरो चीफ), रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। रक्सौल प्रखंड अंतर्गत पलनवा जगधर पंचायत में संपन्न पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए तृकोणीय मुकाबले में आशुतोष आनंद उर्फ कक्कू उपाध्याय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय शंकर सिंह को 41 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव में तीसरी प्रत्याशी के रूप में रूबी देवी भी मैदान में थीं।
मतदान के बाद शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना समाप्ति के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आशुतोष आनंद उर्फ कक्कू उपाध्याय को विजयी घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक सभी इंतजाम किए गए थे।
परिणाम घोषित होने के साथ ही पैक्स चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से संपन्न हो गई। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के समक्ष अब पैक्स के माध्यम से किसानों, उपभोक्ताओं एवं सहकारी सदस्यों से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी होगी। पंचायत स्तर पर सहकारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में इस चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

