रिपोर्ट – राजीव रंजन (ब्यूरो चीफ), बनकटवा (पूर्वी चंपारण)। जीतना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतपुर गांव निवासी शंकर चौधरी के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मनोज कुमार को छौड़ादानों थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा गांव स्थित उसके ननिहाल से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कुल 22 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

