रिपोर्ट- राजीव रंजन (ब्यूरो चीफ), चिरैया (पूर्वी चंपारण)। प्रखंड के महुआवा गांव स्थित झंडा गाछी हनुमान मंदिर परिसर के समीप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सकल सनातन समाज महुआवा मंडल, चिरैया द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस उत्तर बिहार प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग, चंपारण विभाग सह-कार्यवाह अभिषेक पांडे, सामाजिक सद्भाव कार्य के विभाग संयोजक रवि कुमार रवि, खंड कार्यवाह दामोदर प्रसाद, सकल सनातन समाज के अध्यक्ष दिवाकर किशोर कौशिक, सचिव सुबोध पासवान एवं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी बुटाई साह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण किया गया। इसके उपरांत सामूहिक हवन, हनुमान चालीसा पाठ तथा कीर्तन-भजन कार्यक्रम आयोजित हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रवि कुमार रवि ने कहा कि सामाजिक समरसता के बिना संगठित हिंदू समाज की कल्पना संभव नहीं है। एकता के बल पर ही राष्ट्र को वैभव के शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। मुख्य वक्ता अभय गर्ग ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सनातन धर्म की परंपरा, इतिहास और विशेषताओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पंच परिवर्तन के पांच आयाम—स्व का बोध (स्वदेशी), नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन—को समाज में परिवर्तन का आधार बताया।
मंच का संचालन अभिषेक पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर किशोर कौशिक ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीराम खिचड़ी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने सामूहिक रूप से पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह सहित अनिल पांडे, राहुल शुक्ला, मनसी पासवान, वीरेंद्र साह, नीतीश ठाकुर, विजय यादव, राम अयोध्या साह, सुनील पांडे, राम उद्देश्य पासवान, नवल पासवान, सिकंदर पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

