Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • News
  • Patna News
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • किशनगंज – एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, हुआ भव्य स्वागत
  • अररिया -मदनपुर पश्चिमी पैक्स में सत्ता परिवर्तन, 15 वर्षों बाद बदला नेतृत्व गंगा कांत झा ने 7 मतों से दर्ज की जीत
  • अररिया- बटराहा में बाबा सुंदरनाथ धाम फ्यूल पंप का उद्घाटन, सीमा क्षेत्र को मिला विकास का नया आयाम
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
वैशाली – वैशाली जिले का 53वां स्थापना महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया

वैशाली – वैशाली जिले का 53वां स्थापना महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया

Bipul Karn by Bipul Karn
February 8, 2026
in Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News, वैशाली
0 0
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

रिपोर्ट- मो० शाहनवाज (ब्यूरो चीफ), हाजीपुर (वैशाली)। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वैशाली जिले का 53वां स्थापना महोत्सव भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की विशेष पहल पर आयोजित इस महोत्सव में जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।महोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी, वृक्षारोपण और रक्तदान कार्यक्रम के साथ हुई। इसके उपरांत समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपु, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग एवं उप विकास आयुक्त-सह-अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने वैशाली को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि इसका ऐतिहासिक महत्व हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रेखांकित हुआ है। उन्होंने जिले के समग्र विकास की जानकारी देते हुए नगर विकास, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा, समृद्धि यात्रा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जीविका एवं महिला रोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। शौचालय निर्माण, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सामाजिक भेदभाव में आई कमी को उन्होंने सकारात्मक बदलाव बताया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि किसान पंजीकरण अभियान के तहत अब तक करीब दो लाख किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है और लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही सात निश्चय योजना भाग-3, दिव्यांगजन एवं महिलाओं पर विशेष फोकस, नशाखोरी उन्मूलन तथा एस्पिरेशनल ब्लॉक लालगंज में संचालित विशेष पहलों की जानकारी दी।इस अवसर पर अभियान बसेरा-2 के तहत बंदोबस्ती पर्चा, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, दृष्टिबाधितों को चश्मा, दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के चेक एवं गृह प्रवेश की चाबियां सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री राम बाबू बैठा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्थापना महोत्सव ने जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में वैशाली जिले के विकास, सुशासन और जनसहभागिता की सशक्त झलक प्रस्तुत की।

Share this on WhatsApp
Previous Post

महुआवा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सनातन एकता पर दिया गया बल

Next Post

वैशाली- बिहार के मानवाधिकार पत्रकार डॉ. शशि भूषण को साउथ एशियन हीरो अवॉर्ड 2026

Next Post
वैशाली- बिहार के मानवाधिकार पत्रकार डॉ. शशि भूषण को साउथ एशियन हीरो अवॉर्ड 2026

वैशाली- बिहार के मानवाधिकार पत्रकार डॉ. शशि भूषण को साउथ एशियन हीरो अवॉर्ड 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist