Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • News
  • Patna News
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • किशनगंज – एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, हुआ भव्य स्वागत
  • अररिया -मदनपुर पश्चिमी पैक्स में सत्ता परिवर्तन, 15 वर्षों बाद बदला नेतृत्व गंगा कांत झा ने 7 मतों से दर्ज की जीत
  • अररिया- बटराहा में बाबा सुंदरनाथ धाम फ्यूल पंप का उद्घाटन, सीमा क्षेत्र को मिला विकास का नया आयाम
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
गोपालगंज – नवादा परसौनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश

गोपालगंज – नवादा परसौनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश

Bipul Karn by Bipul Karn
February 8, 2026
in Bihar & Jharkhand News, Breaking News, Gopalganj, News
0 0
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

रिपोर्ट: राहुल श्रीवास्तव (ब्यूरो चीफ), उचकागांव/गोपालगंज। स्थानीय प्रखंड के नवादा परसौनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। छोटी मस्जिद से मकतब होते हुए सेवई फैक्ट्री तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने आवाज बुलंद करते हुए विरोध जताया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क से करीब 50 से 60 परिवारों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। साथ ही इसी मार्ग से प्राथमिक मकतब विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी आवागमन करते हैं, लेकिन वर्षों से सड़क की उपेक्षा के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते सड़क आज तक जर्जर अवस्था में है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है, जिससे आवागमन लगभग बाधित हो जाता है। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाई होती है। लोगों ने अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की।
मौके पर पहुंचे समाजसेवी मोहम्मद कलाम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत के मुखिया अकलू यादव ने बताया कि छोटी मस्जिद से मकतब होते हुए मोतीलाल मांझी के घर तक जाने वाली सड़क को योजना में प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से राशि का आवंटन होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Share this on WhatsApp
Previous Post

वैशाली – मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह–बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

Next Post

गोपालगंज- अंचलाधिकारी पर हमले के मामले में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Next Post
गोपालगंज- अंचलाधिकारी पर हमले के मामले में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गोपालगंज- अंचलाधिकारी पर हमले के मामले में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist