Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • Gopalganj
  • National News
  • National News
  • News
  • Patna News
  • Uncategorized
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • वैशाली

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • अररिया – सेविका प्रोन्नति से महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश
  • अररिया – जनता दरबार में डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • किशनगंज – एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, हुआ भव्य स्वागत
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
अररिया – सेविका प्रोन्नति से महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश

अररिया – सेविका प्रोन्नति से महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश

Bipul Karn by Bipul Karn
February 9, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

मार्गदर्शक न्यूज, अररिया, 09 फरवरी। सेविका प्रोन्नति के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिकाओं के नियोजन को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियोजन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं मेधा आधारित तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत मूल प्रमाण-पत्रों की जांच 17 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में की जाएगी।
इसके अलावा औपबंधिक मेधा सूची के निर्माण एवं प्रकाशन को लेकर अगली बैठक 14 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेधा के आधार पर पूरी की जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
जानकारी दी गई कि जिलास्तर पर सेविका प्रोन्नति के तहत कुल 20 रिक्त पदों के लिए रोस्टर का अनुमोदन किया जा चुका है। इसके पश्चात 15 दिसंबर 2025 तक सेविकाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती कविता कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित जिला परिषद की निर्वाचित महिला प्रतिनिधि सदस्य श्रीमती कलवी देवी उपस्थित रहीं।

Share this on WhatsApp
Previous Post

अररिया – जनता दरबार में डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist