- छातापुर को मिली आधुनिक आतिथ्य की सौगात, ‘होटल बंधन’ का भव्य शुभारंभ
- पैनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने पत्नी कविता मिश्रा संग किया विधिवत पूजा-अर्चना
- पैनोरमा ग्रुप की नई इकाई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘होटल बंधन’
रिपोर्ट: रुद्र किंकर, मार्गदर्शक न्यूज, छातापुर/सुपौलI छातापुरवासियों के लिए सोमवार की शाम खास बन गई, जब पैनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘होटल बंधन’ की सौगात दी। दुर्गा मंदिर के पश्चिम स्थित इस नए होटल का शुभारंभ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संजीव मिश्रा ने अपनी जीवन संगिनी कविता मिश्रा के साथ पूजा-अर्चना कर होटल के सफल संचालन और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। समारोह में स्थानीय गणमान्य लोग, व्यवसायी एवं आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को छातापुर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के बाद अतिथियों के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने नए होटल की सुविधाओं की सराहना की।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि होटल बंधन का उद्देश्य छातापुर और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर ठहरने एवं आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह होटल आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।
होटल के शुरू होने से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा I

