केजरीवाल की रिहाई के बाद पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, मोहिंदर भगत बन सकते हैं मंत्री
दिल्ली आबकारी घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद अब पंजाब में राजनीति गरमाने के आसार बन गए हैं। उनकी जमानत की खबर मिलते ही सत्ता के गलियारे में कैबिनेट के फेरबदल की संभावना प्रबल हो गई है। मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने की चर्चा हो रही है, जो जालंधर पश्चिमी उपचुनाव में विजेता रहे हैं।केजरीवाल की जमानत के बाद पंजाब के आप नेताओं ने मनाया जश्न
केजरीवाल की जमानत के बाद पंजाब के आप नेताओं ने जश्न मनाया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि केजरीवाल की जमानत के बाद पंजाब में राजनीति में नए बदलाव होंगे।
CM मान गए दिल्ली, मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट
मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली गए हैं, जहां वे अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद पंजाब में मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है।