जयसूर्या ने झटके 6 विकेट, श्रीलंका ने मैच पर मजबूत पकड़ बनाई
गॉल, 28 सितंबर। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन प्रभात जयसूर्या ने अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की पहली पारी को 88 रन पर समेट दिया। जयसूर्या ने 6 विकेट झटके, जिससे श्रीलंका ने मजबूत स्थिति हासिल कर ली।
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 602 रन पर घोषित की थी, जिसमें कामिंदु मेंडिस ने 182 रन और कुसल मेंडिस ने 106 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जयसूर्या की गेंदबाजी के सामने ढह गई।जयसूर्या ने 18 ओवर में 2.30 की इकॉनमी से 42 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान टिम साउथी को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा निशान पेइरिस ने 3 और असिथा फर्नांडो ने 1 शिकार किया।
इस जीत के साथ श्रीलंका ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और न्यूजीलैंड को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर किया है।