Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Araria News
  • Bihar & Jharkhand News
  • Breaking News
  • Business News
  • National News
  • National News
  • News

Subscriptions

  • Bipul Karn
  • Marg@admin

Recent News

  • पटना: पृथ्वी दिवस पर ‘प्रकृति प्रहरी’ ई-पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • अररिया में नक़ली नोट पहचान व विदेशी मुद्रा विनिमय पर आरबीआई का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • अररिया -धान-गेहूं अधिप्राप्ति पर डीएम की सख्ती, लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश
Margdarshak News
  • Home
    • Home Layout 1
    • Home Layout 2
    • Home Layout 3
  • Browse
    • News
    • Movie
    • Music
    • Technology
    • Howto & Style
    • Entertainment
    • Gaming
  • Features
    • Youtube Video
    • Vimeo Video
    • User Profile
    • Playlists
    • User-created Playlist
    • Favorite Playlist (Private)
    • Watch Later Playlist (Private)
    • All JNews Features
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Margdarshak News
No Result
View All Result
पटना: पृथ्वी दिवस पर ‘प्रकृति प्रहरी’ ई-पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पटना: पृथ्वी दिवस पर ‘प्रकृति प्रहरी’ ई-पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Bipul Karn by Bipul Karn
April 23, 2026
in Araria News, Bihar & Jharkhand News, Breaking News, News
0 0
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare On Whatsapp
Share this on WhatsApp

बिपुल कुमार “कर्ण” (प्रधान संपादक, मार्गदर्शक न्यूज), पटना, 22 अप्रैल। पृथ्वी दिवस के अवसर पर “टीचर्स ऑफ बिहार” के तत्वावधान में त्रैमासिक ई-शैक्षिक पत्रिका “प्रकृति प्रहरी” का भव्य ऑनलाइन विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फेसबुक लाइव के माध्यम से रात्रि 8 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।
पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कई शिक्षाविद् एवं अधिकारी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, भागलपुर प्रमंडल अहसन, पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि प्रभा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी महताब रहमानी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास ने पत्रिका की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।पत्रिका के संपादक मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोपालपुर नेउरा के शिक्षक अभिषेक कुमार हैं। सह-संपादक के रूप में बांका के सिद्धांत जी और मुजफ्फरपुर की शिक्षिका आराधना कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस पहल के मार्गदर्शक के रूप में टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार, टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन और इवेंट लीडर केशव कुमार का विशेष योगदान रहा। पत्रिका के संकलन एवं डिजाइन का कार्य कुमार अभिषेक एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिससे इसे आकर्षक और उपयोगी स्वरूप मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव कुमार ने कहा कि “प्रकृति प्रहरी केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि एक जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य हर व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।” पत्रिका में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों जैसे गौरैया संरक्षण, पेड़-पौधों का महत्व, इको क्लब और पुनर्चक्रण पर आधारित सामग्री शामिल की गई है।
टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार और मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह पत्रिका आने वाले समय में पर्यावरण शिक्षा और जन-जागरूकता को नई दिशा देगी।

Share this on WhatsApp
Previous Post

अररिया में नक़ली नोट पहचान व विदेशी मुद्रा विनिमय पर आरबीआई का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Content Available

Copyright (c) 2019 by Jegtheme.

  • About
  • Buy JNews
  • Request A Demo
  • Contact
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Conditions
  • Trending

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist